सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IPL Schedule 2022


आईपीएल 2022


IPL Schedule 2022: IPL का शेड्यूल कर लें सेव, जानें कब हैं आपकी फेवरेट टीम के मैच।







इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए शेड्यूल जारी हो गया है. फैन्स को इसका लंबे वक्त से इंतज़ार था, जो अब खत्म हो गया है. 26 मार्च को आईपीएल 2022 की शुरुआत होनी है, मुंबई में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच होना है. जो कि शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. 



इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लेना है, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें ऐसी हैं जो इस बार पहली बार आईपीएल में खेलेंगी. चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद पहले से ही आईपीएल का हिस्सा हैं. 


इस बार क्योंकि 10 टीमें हैं, इसलिए आईपीएल शेड्यूल के फॉर्मेट को बदला गया है. आईपीएल की दस टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. पांच-पांच में ग्रुप बंटे हैं, ऐसे में हर टीम अपने ग्रुप की अन्य चार टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी. जबकि दूसरे ग्रुप की टीम के साथ एक-एक मैच खेला जाएगा. 


आईपीएल 2022 को सिर्फ दो शहरों में ही पूरा किया जाएगा. मुंबई और पुणे में ये सभी मैच होंगे. मुंबई के तीन स्टेडियम वॉनखेड़े, सीसीआई और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. जबकि पुणे के MCA स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे.


आईपीएल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों का भारत पहुंचना शुरू हो गया है. खिलाड़ियों को कुछ दिन तक क्वारनटीन में रहना होगा. फिर 15 मार्च के बाद से सभी टीमें अपना-अपना अभ्यास शुरू कर देंगी. इसके लिए मुंबई में अलग-अलग जगह व्यवस्था की गई है. 


आईपीएल 2022 में कुल 12 डबल हेडर होने हैं, यानी 12 दिन ऐसे होंगे जिसमें 2-2 मैच खेले जाएंगे. इनमें पहला मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा, जबकि शाम का मैच 7.30 बजे ही शुरू होगा.

इस बार के आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था, जिसमें 200 से ज्यादा खिलाड़ियों की बोली लगी थी. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे प्लेयर साबित हुए, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़  खरीदा था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिन किसानों ने फसल बीमा योजना का भुगतान किया है उन्हें प्रति हेक्टर 26,000 रूपए मिलेंगे, देखे लाभार्थी सूची | Fasal Bima Payment

 जिन किसानों ने फसल बीमा योजना का भुगतान किया है उन्हें प्रति हेक्टर 26,000 रूपए मिलेंगे, देखे लाभार्थी सूची | Fasal Bima Payment Release Status जिन किसानों ने फसल बीमा योजना का भुगतान किया है उन्हें प्रति हेक्टर 26,000 रूपए मिलेंगे, देखे लाभार्थी सूची | Fasal Bima Payment  Fasal Bima Payment Release Status : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राज्य में 2016 के ख़रीफ़ सीज़न से लागू की जा रही है। अब राज्य सरकार ने इस योजना में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. नए बदलावों के तहत राज्य सरकार ने अगले 3 साल के लिए राज्य में ‘व्यापक फसल बीमा योजना’ लागू करने का फैसला किया है। इसके मुताबिक, किसान अब सिर्फ 1 रुपये में फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा आइए जानते हैं कि व्यापक फसल बीमा योजना क्या है, आप इस योजना में कैसे भाग ले सकते हैं, योजना के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत, किसानों को खरीब सीज़न के लिए बीमा राशि का 2%, रबी सीज़न के लिए 1.5% और दोनों सीज़न में नकदी फसलों के लिए बीमा राशि का 5% भुगतान करना पड़ता था। यह रकम 700, 1000, 20...

सफर और #हमसफ़र

#सफर और #हमसफ़र ट्रेन चलने को ही थी कि अचानक कोई जाना पहचाना सा चेहरा जर्नल बोगी में आ गया। मैं अकेली सफर पर थी। सब अजनबी चेहरे थे। स्लीपर का टिकिट नही मिला तो जर्नल डिब्बे में ही बैठना पड़ा। मगर यहां ऐसे हालात में उस शख्स से मिलना। जिंदगी के लिए एक संजीवनी के समान था। जिंदगी भी कमबख्त कभी कभी अजीब से मोड़ पर ले आती है। ऐसे हालातों से सामना करवा देती है जिसकी कल्पना तो क्या कभी ख्याल भी नही कर सकते । वो आया और मेरे पास ही खाली जगह पर बैठ गया। ना मेरी तरफ देखा। ना पहचानने की कोशिश की। कुछ इंच की दूरी बना कर चुप चाप पास आकर बैठ गया। बाहर सावन की रिमझिम लगी थी। इस कारण वो कुछ भीग गया था। मैने कनखियों से नजर बचा कर उसे देखा। उम्र के इस मोड़ पर भी कमबख्त वैसा का वैसा ही था। हां कुछ भारी हो गया था। मगर इतना ज्यादा भी नही। फिर उसने जेब से चश्मा निकाला और मोबाइल में लग गया। चश्मा देख कर मुझे कुछ आश्चर्य हुआ। उम्र का यही एक निशान उस पर नजर आया था कि आंखों पर चश्मा चढ़ गया था। चेहरे पर और सर पे मैने सफेद बाल खोजने की कोशिश की मग़र मुझे नही दिखे। मैंने जल्दी से सर पर साड़ी का पल्लू डा...